बलरामपुर जिले के कुसमी और शंकरगढ़ सहकारी बैंक में 24 करोड़ रुपए का घोटाला

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के कुसमी और शंकरगढ़ सहकारी बैंक में 24 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसे बैंक के अफसर और ​​​कर्मियों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया। फर्जीवाड़े के लिए अफसरों ने फर्जी अकाउंट खोल रखे थे और इसी में किसानों के लोन की राशि ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। जांच में सरकारी विभागों के नाम से भी ऐसे फर्जी एकाउंट मिले हैं।

एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में ब्रांच मैनेजर सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलरामपुर एसपी वैभव बेंकर ने बताया कि इस मामले में कई और फर्जी बैंक एकाउंट और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ धारा 409, 420,467,471,120 बी 34 के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version