
पुलिस को सूचना मिली कि मस्जिद मोहल्ला में एक युवक हथियार लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे का हथियार जब्त किया। नेभन केवट के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।