जनवरी 2021 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटा लें अपना काम

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। नए साल को शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। आने वाले जनवरी 2021 महीने में बैंकों में कब-कब अवकाश रहेगा इसकी लिस्ट रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने जारी कर दी है।

जारी सूची के अनुसार साल 2021के पहले महीने जनवरी में करीब 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। नौ दिन तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कहीं-कहीं ज्यादा दिन भी बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर अगले महीने इसकी संख्या 14 हैं। बता दें इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

जनवरी 1 शुक्रवार नए साल का दिन (आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक, शिलॉन्ग और इंफाल जोन में)
जनवरी 2 शनिवार न्यू ईयर हॉलिडे (सिर्फ आइजॉल जोन में)
जनवरी 3 रविवार साप्ताहिक अवकाश
जनवरी 9 शनिवार दूसरा शनिवार (पूरे देश में)
जनवरी 10 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
जनवरी 12 मंगलवार स्वामी विवेकानंद जयंती (सिर्फ कोलकाता जोन में)
जनवरी 14 गुरुवार
मकर संक्रांति और पोंगल (अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद जोन)

जनवरी 15 शुक्रवार
तिरुवल्लुवर डे/माघ बिहू (चेन्नई और गुवाहाटी)

जनवरी 20 बुधवार गुरु गोविंद सिंह जयंती (सिर्फ चंडीगढ़ जोन में)
जनवरी 23 शनिवार चौथा शनिवार (पूरे देश में)
जनवरी 24 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
जनवरी 26 मंगलवार गणतंत्र दिवस (पूरे देश में)
जनवरी 31 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)