गैस और अपच जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखता है बेल, जानें अन्य फायदे

Chhattisgarh Crimes
बेल में ऐसे कई गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। यह फल पेट के अलावा हार्ट और ब्रेन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

गर्मी का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आती है। इस मौसम में पेट से जुड़ी तरह-तरह की समस्याएं होना आम बात है। दस्त, लू लगना और पेचिश की परेशानी होने का खतरा ज्यादा रहता है। अगर आप इन सभी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो बेल का फल आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर लोग जूस या शरबत के रुप में करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर बेल का फल गर्मियों में पाया जाता है। इसका अंग्रेजी नाम wood apple है। यह आंतों को सेहतमंद रखता है जिससे पेट की सभी समस्याएं दूर रहती हैं। टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और कैमारिन इसमें पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्व हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। साथ ही पेट को मजबूत करता है और पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है। इसके अलावा बेल में एंटी-फंगल और एंटीहेल्मिंटिक गुण होते हैं।

शरीर के लिए इस तरह से फायदेमंद है बेल का सेवन

  • बेल का सेवन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि दिल के रोगियों को इस फल का सेवन करना चाहिए।
  • अपच, पेट में गैस ज्यादा बनती है या फिर कब्ज से परेशान है तो बेल का शर्तब बनाकर पीए।
  • आपको कोलेस्ट्रॉल घटने-बढ़ने की परेशानी है तो आप बेल खाने की आदत डालें। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को ठीक रखता है।
  • गर्मियों में अगर आप दस्त या डायरिया से परेशान हैं तो बेल खाएं, फायदा होगा।
  • गर्मियों में पाए जाने वाले इस फल की तासीर ठंडी होती है। शरीर में अगर गर्मी हो गई है तो इस फल का सेवन करें।
  • बेल ना सिर्फ पेट का उपचार करता बल्कि यह खून भी साफ करता है।