
बताया गया है कि भाजपा नेता कृष्णा राजपूत ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी अपनी पत्नी को कोरबा जनपद उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ाया था। इसी तरह अरविंद भगत ने जनपद अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी होने के बाद भी अपनी पत्नी को अध्यक्ष का चुनाव लड़वाया था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कृष्णा राजपूत उसकी पत्नी चंद्रकाता राजपूत और अरविंद भगत तथा उसकी पत्नी मोनिका भगत को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।