भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने भाजयुमो ने कसी कमर

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गरियाबंद आगमन पर अमित साहू का हुआ भव्य स्वागत

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को पहली बार गरियाबंद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू युवा कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार करते हुए प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते कार्यकर्ताओं को उन्होने पार्टी की रीड बताते हुए आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होने प्रदेश सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूरे छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है। प्रदेश में रेत माफियाओं का राज चल रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब रेत माफिया बनकर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाया जा रहा है। जिनके बदौलत कांग्रेस सत्ता में आई उनके साथ ही कांग्रेस कुठाराघात किया है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसनों को भूपेश सरकार ने धोखा दिया है। यहां के बेरोजगारों के साथ भी विश्वासघात किया है। प्रदेश की महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने में भी सरकार असफल रही है। कांग्रेस ने बेरोजगारों को नौकरी देने और महिलाओं को शराबंदी का वादा किया था परंतु दो साल में कुछ भी नही किया। आज प्रदेश भर के किसान धान खरीदी में आ रही समस्या से परेशान है।

अमित साहू ने कहा कि गरियाबंद के भुतेश्वरनाथ की पावनधरा से मैं आव्हान करता हूं कि जिन किसानो, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के बदौलत कांग्रेस सत्ता में आई उनके साथ मिलकर ही 2023 में लबरी भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर,भाजुयमो जिला प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष मुकेश दासवानी ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व पहली बार गरियाबंद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का जिले के भाजुयमो कार्यकतार्ओं द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजिम से लेकर देवभोग तक के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।

बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे। राजिम पहुंचते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश दासवानी व जिला उपाध्यक्ष विकास साहू तथा महामंत्री राजु साहू व कोषाध्यक्ष मनीष हरित,रिकेश साहू के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकतार्ओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ उनका जोशीला स्वागत किया। इसके बाद श्यामनगर, कोपरा,पाण्डुका,पोड़ में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। गरियाबंद जिला मुख्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया।