भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव; मोहन मरकाम बोले- ब्रम्हानंद नेताम नाबालिग से रेप और देह व्यापार के आरोपी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, वह नाबालिग से बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने का आरोपी है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में यह खुलासा किया है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड में केस दर्ज है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के खुलासे के बाद अब सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूछा है कि किसके कहने पर शपथ पत्र में यह जानकारी छिपाई है।

जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस

भाजपा के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर बलात्कार, सामुहिक बलात्कार, नाबालिक का देह शोषण, अनैतिक देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में दर्ज है। 15 -5-2019 को केस दर्ज हुआ, तब झारखंड में भाजपा की रघुवर दास की सरकार थी।

Exit mobile version