भिलाई में SLRM सेंटर (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) में काम करने वाली महिलाओं को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला

Chhattisgarh Crimesभिलाई में SLRM सेंटर (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) में काम करने वाली महिलाओं को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है, इसी मांग को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव किया।

भिलाई नगर निगम के अंतर्गत कुल 8 एसएलआरएम सेंटर संचालित हैं। इनमें राधिका नगर, कोसानाला, नेहरू नगर और कृष्णा नगर के सेंटर में काम करने वाली महिलाएं शामिल थी।

ठेकेदार की मनमानी

निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी SLRM सेंटर को जून 2024 से महिला स्व सहायता समूह के जरिए संचालित हो रहा है। यहां के संचालन की व्यवस्था निगम ने ठेके पर दी है।

नियम के मुताबिक काम करने के लिए हर एक SLRM सेंटर के पीछे 40 कर्मचारियों को रखा जाना है, ठेकेदार ने महिला समूह को काम सौंप दिया है। लेकिन दिन रात मेहनत का काम करने के बाद भी इन्हें पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला।

महिलाएं पूरी तरह से शोषण की शिकार हो रही है। इन महिला कर्मियों को ना तो कोई वीक ऑफ देते है और ना कोई छुट्टी। अगर कोई छुट्टी लेता है तो दो दिन की सैलरी एक साथ काट दी जाती है।

निगम से भुगतान के बाद भी नहीं मिला वेतन

महिला कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के बाद कमिश्नर राजीव पांडेय ने महिलाओं को मिलने के लिए बुलाया। जहां उन्होंने अपनी समस्या बताई। इस पर कमिश्नर ने कहा कि ठेकेदार को जनवरी माह का वेतन दे दिया गया है अभी तक वेतन क्यों नहीं मिला इसकी जानकारी ली जाएगी।

शिकायत करने पर चप्पल से मारने की दी धमकी

समूह में काम करने वाली महिलाओं ने वेतन ना मिलने पर इसकी शिकायत कलेक्टर से करने की बात कही है वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला समूह की सुपरवाइजर पूनम ने शिकायत करने जाने पर उन्हें चप्पल से मारने की धमकी दी है।

Exit mobile version