सिघोंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई; 4.40 लाख का गांजा जब्त

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर थाना सिघोंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने Honda civic कार में करीब 4,40,000 रुपए की कीमत का गांजा समेत 2 अन्तर्राजीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बड़ा खेप एक होन्डा सिविक कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुए नागपुर महाराष्ट्र की ओर जाना वाला है. जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया.

इस दौरान MH 04 DN 5183 महासमुन्द की ओर आ रही थी, उक्त वाहन सिविक कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया. जिससे नाम-पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम (1) सुनील प्रजापति पिता मांगीलाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाइन वार्ड नं.12 सौसर थाना सौसर जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (2)मानभंजन शेट्टी पिता नंदकिशोर शेट्टी उम्र 36 वर्ष निवासी साहू पड़ाव थाना मनमुंडा बौद्ध ओडिसा का होना बताया. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 1,50,000 रूपए की कीमत की कार, 4,40,000 रूपए की कीमत का गांजा समेत कुल 5,95,000 रुपए के सामान की जब्ती की है.