ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौके पर मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई. तेलीबांधा चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 8 बजे तेलीबांधा चौक पर बाइक चालक ट्रक को क्रास कर रहा था, उसी दौरान रॉन्ग साइड से दूसरा बाइक वाला आ गया, जिसकी वजह से बाइक चालक के ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल में ही मौत हो गई. मृतक महिंद्रा का एरिया मैनेजर सुमित लाटा (30 साल) अवंति बिहार में रहता था.

Raipur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी बुलेट को टक्कर, सड़क हादसे में महिंद्रा के टेक्नीकल इंजीनियर की मौत