बिलासपुर में रजिस्ट्री कार्यालय में तकनीकी समस्याओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में रजिस्ट्री कार्यालय में तकनीकी समस्याओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 19 जून गुरुवार को सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्री के लिए आए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

जिला पंजीयक राजीव स्वर्णकार के मुताबिक, तकनीकी समस्याओं के बावजूद रोजाना के औसत 65-70 रजिस्ट्रियों का कार्य पूरा किया गया। दस्तावेज लेखक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सर्वर डाउन और बिजली कटौती की समस्या आम हो गई है। इससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी होती है।

सर्वर डाउन होने से देरी हुई

संघ के मीडिया प्रभारी महेश्वरदत्ता गौरहा ने बताया कि सर्वर डाउन होने से मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने में विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए नियमों में संशोधन का लाभ जमीनी स्तर पर नहीं मिल पा रहा है।

10 सूत्रीय प्रावधान में सुधार की आवश्यकता

जांच में पता चला है कि स्वत: नामांतरण की सुविधा सिर्फ कृषि भूमि की शेल डीड तक ही सीमित है। फर्म, हाउसिंग बोर्ड के मकान, फ्लैट या दुकान की रजिस्ट्री पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

दस्तावेज लेखक संघ के मुताबिक, सरकार के किए रजिस्ट्री सरलीकरण के लिए बनाए गए 10 सूत्रीय प्रावधान में सुधार की आवश्यकता है।

Exit mobile version