
पूरन मेश्राम/मैनपुर। एक मार्च को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के देवभोग में महासमुंद लोकसभा के सह संयोजक एवं राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के प्रभारी महेंद्र पंडित ने फीता काट कर शुभारंभ करते हुए विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय लाभार्थी सम्मेलन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने किया एवं आभार व्यक्त भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा,कुंज बिहारी बेहरा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बोधन नायक, देवभाेग जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल, मैनपुर जनपद अध्यक्ष नूरमति मांँझी, महिला मोर्चा महामंत्री शीतला पांडे, पूर्व जिला महामंत्री रिखीराम यादव, जिला मंत्री सरिता ठाकुर, चमार सिंह पात्र, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष देशबंधु नायक,एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप खरे, झाँकरपारा मंडल अध्यक्ष सीताराम यादव, गोहरापदर महामंत्री तानसिंह मांँझी, मैनपुर मंडल महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, नरोत्तम साहू, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, तुलसी राठौर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मैनपुर रामदास वैष्णव, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, दुष्यंत पात्र, हरिशंकर मांँझी,आभास निषाद, लंबोदर साहू, मिलाप सिंह ठाकुर, होरी लाल साहू, भगवानों बेहरा, मनी सिंह ठाकुर, संजय साहू, सुशील यादव, चरण बीसी, कीर्तन यादव सहित बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के सैकडो़ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।