छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता चढ़ेंगे गेड़ी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता गेड़ी चढ़ेंगे। हरेली का त्यौहार मनाएंगे कांग्रेस राज में हरेली का त्योहार मुख्यमंत्री निवास में मनाया जाता था तबके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़ते थे। तब भारतीय जनता पार्टी के नेता इसे दिखावा बताते थे। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं को इस त्यौहार को खास अंदाज में बनाने का टास्क दिया है।

कहा गया है कि जिस हरेली तिहार होगा तब गांव में कार्यक्रम करवाएं। लोगों के बीच यह त्यौहार मनाते भाजपा के नेता दिखेंगे। गेड़ी चढ़ने के अलावा गांव में नारियल फेंकने के गेम्स करवाए जाएंगे। यह कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर होंगे। यह सब इस वजह से क्योंकि आने वाले दिनों में निकाय चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी ने इसे ध्यान में रखकर अपनी आगामी कार्य योजना तैयार की है। 15 जुलाई से लेकर 29 सितंबर तक के कार्यक्रम तय हुए हैं। सभी की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने दी है।

तो ये करने जा रही है भाजपा

रायपुर के भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में किरणदेव ने बताया-भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित हो चुके हैं। केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ता आने वाले समय में दुगुनी ताकत और समर्पण की भावना के साथ संगठन और पार्टी के जनाधार को बढ़ाकर पार्टी को जन-जन के बीच प्रभावी और सक्रिय बनाने में जुटेंगे ।

  • आगामी 15 से 20 जुलाई 2024 तक विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।
  • 21 से 25 जुलाई 2024 तक विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी।
  • पूरे मानसून “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने का कार्यक्रम होंगे। हर बूथ में 51 पेड़ लगाए जाएंगे। “मेरा पेड़, मेरा जीवन” के साथ माँ की फोटो सामने लगाकर वृक्षारोपण करेंगे।
  • 21 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने 2 गुरुजनों की पूजा कर देव स्थान अथवा मंदिर में जाएंगे।
  • 28 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व भर में लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम सुना जाएगा।
  • 4 अगस्त 2024 को हरेली पर्व के अवसर पर गेड़ी पर चलने की प्रतियोगिता एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर पर किए जाएंगे।
  • 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज पर्व के मद्देनजर महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला मोर्चा प्रदेश से मंडल स्तर तक ‘हरियर छत्तीसगढ़’ के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रम रखे जाएंगे, पर्यावरण संरक्षण के लिए मातृशक्ति की सहभागिता की भूमिका पर बल दिया जाएगा।
  • 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासी समाज के बलिदान और विभिन्न क्षेत्रों में महती भूमिका निभा रहे आदिवासी प्रतिभाओं से जन जन को परिचित कराया जायेगा
  • 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम रखकर शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में उनकी महती भूमिका की चर्चा की जाएगी।
  • 16 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम रखे जाएंगे।
  • 17 सितम्बर से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सेवा कार्यों में सहभागी होते हुए सभी कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्य भी करेंगे।
  • 29 सितम्बर 2024 को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा।
  • त्योहारों से लोगों को जोड़ने की कोशिश
  • किरणदेव ने जो कार्ययोजना बताई उससे साफ है कि स्थानीय तीज-त्योहार और दिवसों पर भाजपा लोगों को साथ जोड़ेगी। हरेली पर गांव-गांव में आयोजन से भाजपा के लिए माहौल तैयार होगा। शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित करने से इस बड़े वर्ग में भाजपा अपनी पकड़ बनाएगी। गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। इन सभी के जरिए भाजपा लोगों के बीच खुद को सक्रिए दिखाएगी। ताकि चुनावी माहौल में इसका फायदा भी मिले।