जगदलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा; मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर किए दर्शन

Chhattisgarh Crimes

जगदलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए हैं। जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, समेत केंद्र से लेकर राज्य के कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।

सभा में पहले भाजपा कार्यकर्ता दिवंगत सागर साहू, बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम को मौन रहकर नड्‌डा ने श्रद्धांजलि दी। सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ऐसा माना जाता है कि, किसी भी राजनीतिक पार्टी को CG में अपनी सरकार बनानी हो तो सत्ता का रास्ता बस्तर से ही निकलता है। बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों पर कोई भी पार्टी जीत दर्ज करती है तो सत्ता की कुर्सी पर बैठना आसान हो जाता है। वर्तमान में बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाकर रखा है। अब भाजपा के लिए बस्तर की सारी सीटों पर कब्जा जमाना एक बड़ी चुनौती होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बस्तर प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे बस्तर की सीटों पर फतह हासिल करने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे।

Image