बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता का निधन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख और जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव (104) का निधन हो गया हैं। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरूवार को लुंबनी हाउस सुकमा में संपन्न होगी।

बता दे कि दिवंगत कुमार लक्ष्मी नारायण देव (छोटे जमीदार साहेब) का निधन आज 11:00 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में हो गया। वे करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व किरण सिंह देव जी (भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिताजी है और विजित देव, श्रृंगवेद देव के दादाजी है।