भाजपा ने राजधानी में निकाली मशाल रैली, इस मुद्दे को लेकर सरकार का जताया विरोध…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. पूर्व मंत्री राजेश मूणत और भाजपा कार्यकर्ता मोर आवास मोर अधिकार के मुद्दे पर मशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले थे. इस दौरान पैदल मार्च कर रहें भाजपा नेता और कार्यकर्ताओ को पुलिस ने बैरिकेटिंग कर अंबेडकर चौक पर रोक दिया. पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौक के चारों तरफ चक्काजाम भी किया. पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, सरकार गरीबों को लूटने का काम कर रही है. हम गरीबों को उनका हक दिलाकर रहेंगे.

भाजपा “मोर आवास – मोर अधिकार” कार्यक्रम के तहत गरीब हितग्राहियों को PM आवास दिलाने एवं आवासहीन गरीबों के राज्यांश शीघ्र जारी कराने मशाल रैली निकाली है. यह मशाल रैली भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से मुख्यमंत्री आवास तक निकाली गई है. इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.