
रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर बीजेपी 9 मई मंगलवार को महाधरना देगी. इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, जिले स्तर पर प्रदर्शन करेंगे. साथ ही सड़क से लेकर सदन तक इस मामले को ले जाने की बात कही.
आगे अरुण साव ने कहा, छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को लूटने का काम राज्य सरकार कर रही है. शराबबंदी से सरकार मुकर रही है. इतनी बड़ी अवैध कमाई हो रही है इसलिए यहां शराबबंदी नहीं हो रही.
आगे साव ने कहा, 10 जनपथ का खजाना छत्तीसगढ़ से भरा जा रहा है. देश का अनोखा प्रदेश जहां 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है. 800 दुकानों में कच्ची शराब बेची गई है.