बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के बीच खूनी संघर्ष, 1 जवान की मौत, 2 गंभीर

Chhattisgarh Crimes

जगदलपुर । जगदलपुर में CRPF कैंप के अंदर जबरदस्त फायरिंग हुई है। CRPF जवानों आपसी झड़प के बाद साथियों पर फायरिंग की है, जिसमें अब तक 1 जवान की मौत होने की खबर है, जबकि दो जवानों के घायल होने की खबर है, जबकि अभी इस पर अपडेट आना बाकी है। घटना परपा थाना क्षेत्र के CRPF के 241 नंबर बटालियन में जवानों में ये खूनी संघर्ष हुई है। पिछले कुछ दिनों से जवानों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद आज ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

गंभीर से घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है। इस गोलीबारी में एक जवान की मौत हो गयी है, मृतक जवान का नाम प्रमोद कुमार सोरी बताया जा रहा है। जबकि घायल जवान का नाम गिरीश कुमार और संतोष वाचम है। मिली सूचना के मुताबिक जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, ये विवाद आज सुबह ये विवाद और भड़क गया, जिसके बाद गिरीश नाम के जवान ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद गिरीश ने खुद को भी गाली मार ली। इस घटना में गिरीश की हालत भी बेहद गंभीर है। वहीं संतोष को भी नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।