प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद. कांग्रेस के 85 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने आए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) आज सिरपुर भ्रमण के लिए पहुंचे. उनके साथ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने पुरातात्विक नगरी सिरपुर में लक्ष्मण मंदिर व तिवरदेव बिहार का भ्रमण किया. वहीं तिवर देव बिहार के पास प्रोटोकॉल तोड़कर राहुल गांधी लोगों से मुलाकात की.