तेज हवाओं से तिनकों की तरह बिखरे पेड़ और खंभे, आंधी-तूफान से टूटकर गाड़ियों पर गिरा बिल्डिंग का मलबा

Chhattisgarh Crimes

मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तूफानी चक्रवात ताउते सैकड़ों पेड़ गिरे, कई घर टूटे, सड़कों पर पानी…मुंबई में ताउते तूफान का कहर ) का असर देखने को मिला है। लगातार जारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से समुंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। सैकड़ों जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगहों पर घर टूट गए। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। चक्रवाती तूफान ताउते के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं।

अकेले मुंबई में पेड़ गिरने की 132 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नवी मुंबई में 8, कल्‍याण-दोम्बिवली में 22 और ठाणे में 28 जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है। ताउते तूफान की वजह से महाराष्ट्र में कई जगहों पर मकान हुए क्षतिग्रस्त। कई जगहों पर छतें टूटीं, पोल उखड़ गए। सिंधुदुर्ग में सबसे अधिक 536 ऐसी घटनाएं। रत्नागिरी में 61, ठाणे और रायगढ़ में 2-2 मामले।