जयस्तंभ चौक पर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी बस, 15 से ज्यादा लोग घायल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. राजधानी के जयस्तंभ चौक पर एक बड़ा हादसा हुआ है. बारातियों से भरी बस आटो वाले को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हालांकि अधिकारिक तौर पर घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है. यह घटना मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे की है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा बस के सामने एक आटो रिक्शा के आ जाने से हुआ. इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को चोट आई है. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा.

बताया जा रहा कि बरातियों से भरी बस खरोरा से ईदगाहभाटा आ रही थी. सभी घायल ईदगाहभाटा के रहवासी हैं. वहीं ड्राइवर का पैर गाड़ी में फंस गया था. कड़ी मशक्‍कत के बाद ड्राइवर को जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया और उपचार के लिए मेकाहारा ले जाया गया.