गेंहू की रोटी को इस मिलेट्स से रिप्लेस करते ही डायबिटीज का रिस्क हो जाएगा कई गुना कम, ऐसे करें सेवन

Chhattisgarh Crimes

अगर आप भी अपने आप को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो अपने डाइट में हल्का फुल्का बदलाव कर एक स्वस्थ शरीर पास सकते हैं। इन दिनों लोग हार्ट अटैक और डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए आप गेहूं के आटे को बाजरा के आटे से रिप्लेस कर सकते हैं। बाजरा आटा न सिर्फ पोषण से भरपूर होता है बल्कि ये शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। बाजरा आटे के नियमित सेवन से हार्ट अटैक का रिस्क भी कम हो सकता है। बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फोलेट, जिंक और विटामिन बी-6 पाया जाता है जो हमें कई तरह से फायदा पहुचाता है। बाजरा न्यूट्रिशन से भरपूर अनाज है और एक्सपर्ट्स भी सर्दियों में इसे खाने की सलाह देते हैं।

हार्ट अटैक का जोखिम करे कम

बाजार में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और अन्य न्यूट्रीएंट्स होते हैं जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क कम हो जाता है।

वजन करता है कम

विंटर के मौसम में लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आप अपने डाइट में बाजरे को शामिल करें तो इससे आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकेंगे। दरअसल, इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर भरपूर पाया जाता है जो वेट लूज करने के लिए जरूरी है। साथ ही बाजरा उन लोगों के लिए वरदान है जिन्हें ग्लूटेन फूड से एलर्जी है या जो कि ग्लूटेन फ्री डाइट को फॉलो करते हैं।

डायबिटीज करे कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो आपके लिए भी बाजरा एक बेहतरीन अनाज साबित हो सकता है। बाजरा में काफी फाइबर मौजूद होता है जो ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स को कम करने में मदद करता है और ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। इसे खाने से ब्लड में ग्लूकोज लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है।

पाचनक क्रिया होती है मजबूत

बाजरा में इन्सॉल्यूबल फाइबर मौजूद होता है और ये एक प्रीबायोटिक की तरह काम करता है। बाजरा खाने से डाइजेशन सिस्टम भी दुरुस्त रहता है।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले