
जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोनों जवान STF की टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान दोनों जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आ गए। IED विस्फोट में दोनों जवानों के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल जवान बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती
घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को नजदीकी कैंप में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल जवानों की पहचान थानसिंह और अमित पांडे के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा बड़े पैमाने पर बीते 14 दिनों से सर्चिंग और ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन संकल्प’ दिया गया है।.