मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने नाबालिगों को हिरासत में लेकर परिजनों को थाने में तलब किया। पुलिस ने परिजनों को सख्त चेतावनी दी और बच्चों को जमानत पर छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे कार में सवार तीन नाबालिग नावापारा की सड़कों पर स्टंट कर रहे थे। स्टंटबाजी करते हुए जब वे बीच सड़क पर निकले तो लोगों ने इसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
अंबिकापुर के नावापारा इलाके में रविवार दोपहर नाबालिग छात्रों ने कार से स्टंट किया। इस दौरान एक नाबालिग कार की बोनट पर बैठा था। दूसरा कार चला रहा था। जबकि तीसरा नाबालिग कार की खिड़की से बाहर लटककर जानलेवा तरीके से स्टंट कर रहा था।
मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने नाबालिगों को हिरासत में लेकर परिजनों को थाने में तलब किया। पुलिस ने परिजनों को सख्त चेतावनी दी और बच्चों को जमानत पर छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे कार में सवार तीन नाबालिग नावापारा की सड़कों पर स्टंट कर रहे थे। स्टंटबाजी करते हुए जब वे बीच सड़क पर निकले तो लोगों ने इसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चर्च रोड के पास कार सवार नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। जब वाहन रोका गया, तब उसमें तीन नाबालिग स्टूडेंट सवार थे। इसके बाद उनके परिजनों को थाने में तबल किया गया।
कार जब्त, तीनों नाबालिग हिरासत में
पुलिस ने कार को जब्त कर तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए छात्र कक्षा नवमीं और दसवीं में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस उन्हें गांधीनगर थाने लेकर पहुंची और उनके परिजनों को बुलाया गया।
थाने में परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने नाबालिगों को सख्त चेतावनी दी और जमानत पर छोड़ दिया। कार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हालांकि, नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
CCTV फुटेज भी मिला, वैधानिक कार्रवाई जारी- CSP
अंबिकापुर CSP राहुल बंसल ने बताया कि नावापारा में कार से खतरनाक तरीके से स्टंट करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया। कार में तीन नाबालिग सवार थे। स्टंट का वीडियो दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से बरामद किया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।