बालोद जिले के पलारी गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh Crimesबालोद जिले के पलारी गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी किए गए मोबाइल की अरकर शराब दुकान के सामने एक-एक हजार रुपए में बोली लगा रहा था, जिसके बाद संदिग्ध गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

यह घटना 31 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। पलारी निवासी 42 वर्षीय शंकर साहू गांव की सोसायटी गए थे। जब वे लगभग आधे घंटे बाद घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था।

शंकर साहू के घर से दो मोबाइल फोन, एक हजार रुपए कैश और पांच पैकेट रिफाइंड तेल चोरी हो गए थे। इस संबंध में शंकर साहू ने सनौद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांजा पीने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सनौद पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक शराब दुकान के सामने 1-1 हजार रुपए में मोबाइल बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान धमतरी जिले के लोहारसी निवासी 18 वर्षीय उत्तम सिंह के रूप में हुई।

चोरी का सामान बरामद

पूछताछ में युवक ने गांजा पीने के लिए पैसों की जरूरत होने के कारण चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से विवो और रेडमी के दोनों मोबाइल और 1 हजार रुपए नकद सहित कुल 12 हजार रुपए का सामान बरामद किया है।

एसडीओपी माया शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आगे की करवाई जारी है।