रविवार, 9 अगस्त को मिथुन राशि वालों के घर में किसी बच्चे की उपलब्धि से खुशी और गर्व का माहौल रहेगा

Chhattisgarh Crimesरविवार, 9 अगस्त को मिथुन राशि वालों के घर में किसी बच्चे की उपलब्धि से खुशी और गर्व का माहौल रहेगा। कर्क राशि वालों के पुराने पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं और बच्चों से भी अच्छी खबर मिलेगी। धनु राशि वालों का पुराना पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है और बच्चों से जुड़ी चिंता कम होगी।

मकर राशि के लोग परिवार के साथ यात्रा या नए वाहन की योजना बना सकते हैं। सिंह राशि वालों को अचानक बदलती परिस्थितियों और बढ़ते तनाव को संभालना होगा। तुला राशि वाले खर्च और रिश्तों में उलझन से बचें। वृष राशि के लोग परिवार में गलतफहमी बढ़ने न दें।

Chhattisgarh Crimes

मेष – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज स्थिरता और समझदारी से फैसले लेने का दिन है। बच्चों से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन गैर जरूरी खर्च रोकना जरूरी होगा। बिजनेस में स्थिर फायदा हो सकता है और पुरानी योजना अच्छे नतीजे दे सकती है। घर में धार्मिक आयोजन या पारिवारिक बैठक हो सकती है।

करियर – ऑफिस में प्रमोशन या वेतन बढ़ने को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम को खास पहचान या सम्मान मिल सकता है। विदेश में करियर बनाने की कोशिश कर रहे लोगों के दस्तावेज से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से अटका ट्रांसफर आगे बढ़ने से राहत मिल सकती है। लव – सिंगल लोगों का किसी जिम्मेदार और भरोसेमंद व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। पुराने रिश्ते में दोबारा बातचीत शुरू होने की स्थिति बनेगी। पति-पत्नी को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलकर निभानी होगी। किसी खास रिश्ते को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत हो सकती है। हेल्थ – नींद की गुणवत्ता पर ध्यान दें। संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या से सेहत बेहतर रखने में मदद मिलेगी। लकी रंग – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

वृष – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ें। परिवार में छोटी बात से गलतफहमी हो सकती है। बड़े लोग पुराने मामले को लेकर चिंतित रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन उधार लेने या देने से बचें। बिजनेस से जुड़ी जरूरी बातें फिलहाल अपने तक रखें। किसी बड़े सामाजिक कार्यक्रम से दूरी बनानी पड़ सकती है।

करियर – महत्वपूर्ण योजना हर किसी से शेयर न करें। ऑफिस की राजनीति से दूरी रखें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला न लें। कोई सहकर्मी आपके काम में परेशानी पैदा कर सकता है। नए प्रोजेक्ट में शामिल होने से पहले उसकी शर्तें अच्छी तरह समझें। लव – रिश्ते में साफ बातचीत जरूरी होगी। पार्टनर से कोई बात छिपाने या टालने से गलतफहमी बढ़ सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव हो सकता है। सिंगल लोगों को नए व्यक्ति की नीयत समझने में समय लगेगा। पति-पत्नी बेवजह शक करने से बचें। हेल्थ – दिल से जुड़ी पुरानी बीमारी है, तो इलाज और नियमित जांच में लापरवाही न करें। मानसिक थकान कम करने के लिए स्क्रीन से कुछ समय दूरी रखें। योग और प्राणायाम भी कर सकते हैं। लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द एम्परर आज अनुशासन और मजबूत फैसलों का दिन है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। बच्चों की बड़ी उपलब्धि गर्व और खुशी दे सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। संपत्ति या निवेश से जुड़े फैसले पर भी विचार हो सकता है। घर का माहौल व्यवस्थित और सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक परंपरा या रीति-रिवाज निभाने का मौका मिल सकता है।

करियर – ऑफिस में बड़े अधिकारियों का भरोसा मिलेगा। सरकारी सेवा, प्रशासन, रक्षा और कानून से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी वाला पद मिलने के योग हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। लव – पार्टनर पर अपनी बात थोपने से बचें। पति-पत्नी के बीच समझदारी से हुई बातचीत रिश्ता मजबूत करेगी। प्रेम संबंध को लेकर कोई महत्वपूर्ण और ठोस फैसला हो सकता है। रिश्ते में भरोसा और जिम्मेदारी दिखाना जरूरी होगा। हेल्थ – खानपान और दिनचर्या में अनुशासन रखें। नियमित हल्की एक्सरसाइज और संतुलित भोजन फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – वार्म व्हाइट, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कर्क – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स आज साफ सोच और सही फैसला लेना जरूरी होगा। परिवार के महत्वपूर्ण मामलों में आपकी राय को गंभीरता से लिया जाएगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन गैर जरूरी खर्च रोकें। घर में भावनात्मक बातचीत थोड़ी कम रह सकती है। कानूनी या दस्तावेज से जुड़े काम में समय ज्यादा लगेगा।

करियर – कानून, प्रशासन, अकाउंटिंग, रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी मुश्किल समस्या का समाधान आपकी समझ और अनुभव से निकलेगा। बड़े अधिकारी आपकी सोच से प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी स्थिति साफ हो सकती है। लव – किसी खास रिश्ते को लेकर कड़ा फैसला लेने की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी बातचीत के दौरान तीखे शब्दों से बचें। भावनाओं के साथ व्यावहारिक नजरिया भी रखें। साफ बातचीत और मर्यादा से रिश्ता संभलेगा। हेल्थ – गर्दन दर्द, सर्दी-जुकाम, आंखों में थकान या सिरदर्द हो सकता है। स्क्रीन से बीच-बीच में ब्रेक लें और पर्याप्त आराम करें। लकी रंग – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

सिंह – द टावर आज अचानक बदलाव परेशान कर सकता है। परिवार में किसी खबर या घटना से तनाव बढ़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी रुकावट सामने आ सकती है। किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। आर्थिक योजना भी उम्मीद के मुताबिक न चलने से परेशानी हो सकती है। कोई बड़ा पारिवारिक कार्यक्रम टालना पड़ सकता है।

करियर – ऑफिस में छोटी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। बिजनेस में अचानक कानूनी या तकनीकी रुकावट आ सकती है। बड़े अधिकारी से टकराव से बचें। नौकरी बदलने की योजना में फिलहाल रुकावट आ सकती है। लव – रिश्ते की कोई छिपी बात सामने आने से तनाव हो सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। सिंगल लोग किसी व्यक्ति के बारे में गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। आज रिश्ते को खत्म करने या कोई बहुत बड़ा फैसला लेने से बचें। हेल्थ – गुस्सा और तनाव से सेहत प्रभावित हो सकती है। पर्याप्त आराम करें। योग और मेडिटेशन से मन शांत रखने की कोशिश करें। लकी रंग – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

कन्या – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स आज पुराने तनाव से धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी। परिवार का पुराना विवाद सुलझ सकता है या उससे दूरी बन सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर के कारण यात्रा की योजना बनेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की विदाई भावुक कर सकती है।

करियर – पुराने रुके प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। ट्रांसफर या नई नौकरी की योजना में परिस्थितियां बेहतर होंगी। विदेश में करियर या उच्च शिक्षा की कोशिश कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और लगातार कोशिश करते रहें। लव – पुरानी रिश्ते की समस्या में सुधार शुरू होगा। हाल में पार्टनर से दूरी बनी थी, तो बातचीत से स्थिति बेहतर हो सकती है। पति-पत्नी में कुछ मतभेद रहेंगे, लेकिन बड़ी परेशानी नहीं होगी। सिंगल लोग खराब रिश्ते से बाहर निकलकर नई शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। हेल्थ – चल रहा इलाज और डॉक्टर की सलाह नियमित रूप से मानें। ध्यान और शांत वातावरण मानसिक तनाव कम करने में मदद करेंगे। लकी रंग – मौव, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

तुला – टू ऑफ पेंटाकल्स आज परिवार और पैसों से जुड़ी जिम्मेदारियां एक साथ संभालनी होंगी। घरेलू खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। परिवार के किसी बड़े कार्यक्रम को लेकर दो अलग राय सामने आ सकती हैं। भावनाओं के साथ समझदारी से भी काम लें। समय का सही इस्तेमाल दिन आसान बनाएगा।

करियर – एक साथ दो बड़े काम या अवसर संभालने पड़ सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन समय का सही इस्तेमाल करके अच्छे नतीजे पाएंगे। जिन लोगों के सामने करियर के दो विकल्प हैं, उन्हें फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। लव – प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। पुराने रिश्ते की भावनाएं और किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण एक साथ मन में हो सकता है। पार्टनर से बातचीत कम होने पर दूरी बढ़ सकती है। किसी फैसले से पहले स्थिति साफ करें। हेल्थ – ब्लड शुगर की पुरानी समस्या है, तो जांच और खानपान पर ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पिएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज पैसा, सुरक्षा और अपनी चीजों को संभालकर रखने पर ज्यादा ध्यान रहेगा। परिवार की हर बात अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश से तनाव बढ़ सकता है। बड़े लोगों की सलाह नजरअंदाज न करें। खर्च करने में सावधानी रहेगी और आर्थिक स्थिति सामान्य तौर पर सुरक्षित बनी रहेगी।

करियर – मौजूदा नौकरी या स्थिति को लेकर थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है। इसलिए बदलाव करने में हिचकिचाएंगे। बड़े बदलाव या आगे बढ़ने की योजना में फिलहाल ठहराव रह सकता है। पैसों से जुड़ी जरूरी जानकारी गोपनीय रखें। टीम के बजाय खुद के फैसले पर ज्यादा भरोसा करेंगे। लव – भावनाएं दबाने से रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। पार्टनर से खुलकर बात करें। सिंगल लोगों को पुराने रिश्ते से आगे बढ़ने में परेशानी हो सकती है। जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने से बचें। हेल्थ – कमर, घुटनों या जोड़ों में जकड़न हो सकती है। लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें और बीच-बीच में हल्की स्ट्रेचिंग करें। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

धनु – जजमेंट आज पुरानी बातों पर अंतिम फैसला लेने का दिन है। परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद या मतभेद सुलझ सकता है। बच्चों से जुड़ी पुरानी चिंता का समाधान मिलेगा। पहले की गई मेहनत के अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं। कोई पुरानी पारिवारिक योजना भी दोबारा शुरू हो सकती है।

करियर – सरकारी नौकरी की परीक्षा या ट्रांसफर से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला आ सकता है। नौकरी में पुराने काम के मूल्यांकन के बाद नई भूमिका मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। लव – पुराने रिश्ते को लेकर साफ फैसला ले सकते हैं कि उसे आगे बढ़ाना है या खत्म करना है। पुराने साथी से दोबारा संपर्क हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अतीत की कोई बात फिर सामने आ सकती है। उसे शांत तरीके से संभालें। हेल्थ – मानसिक रूप से ज्यादा जागरूक रहेंगे। किसी खराब आदत को छोड़ने की कोशिश शुरू करने के लिए समय अच्छा है। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

मकर – द चैरियट आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और परिवार के महत्वपूर्ण मामले में आप नेतृत्व करेंगे। लंबे समय से अटका पारिवारिक फैसला आगे बढ़ सकता है। पैसों से जुड़े मामले में जल्दी लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिवार के साथ यात्रा या नए वाहन से जुड़ी योजना बन सकती है।

करियर – काम में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन मेहनत से आगे निकल सकते हैं। लक्ष्य पर टिके रहने से तारीफ मिलेगी। ट्रांसफर, नई जिम्मेदारी या नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मैनेजमेंट, मार्केटिंग, सेना और वाहन से जुड़े क्षेत्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव – रिश्ते में खुद पहल करेंगे। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति का ध्यान खींच सकते हैं। पति-पत्नी यात्रा या नई योजना पर सहमत होंगे। जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने से बचें। हेल्थ – ब्लड प्रेशर या दिल से जुड़ी पुरानी समस्या है, तो खानपान और नियमित जांच का ध्यान रखें। अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें और पर्याप्त पानी पिएं। लकी रंग – पिंक, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – थ्री ऑफ पेंटाकल्स घर में किसी नई योजना या आयोजन पर सभी मिलकर चर्चा करेंगे और आपकी भूमिका खास रहेगी। बड़े लोगों से पैसों या कानूनी मामले में सही सलाह मिलेगी। परिवार के साथ मिलकर निवेश या आर्थिक योजना पर विचार हो सकता है। घर में धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना भी बनेगी।

करियर – आर्किटेक्चर, डिजाइन, शिक्षण और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले काम के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। नई नौकरी में टीम के साथ मिलकर काम करना जरूरी होगा। लव – एक-दूसरे की पसंद और कोशिशों की तारीफ करें। पति-पत्नी घर की जिम्मेदारियां मिलकर निभाएंगे। सिंगल लोगों का कार्यस्थल या किसी ग्रुप गतिविधि के दौरान किसी से जुड़ाव हो सकता है। हेल्थ – थकान, कमजोरी या शरीर में जकड़न महसूस हो, तो पौष्टिक भोजन पर ध्यान दें। परेशानी लगातार रहे, तो डॉक्टर से जांच करवाएं। हल्की स्ट्रेचिंग भी करें। लकी रंग – लाइट ब्लू, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

मीन – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आज नई जानकारी जानने की इच्छा ज्यादा रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की गतिविधियों पर खास ध्यान रहेगा। छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन मामला जल्दी संभल जाएगा। पैसों से जुड़ा नया विचार या योजना मन में आ सकती है। दूसरों की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

करियर – सहकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखें। अफवाह या गलतफहमी से परेशानी हो सकती है। फिलहाल नौकरी बदलने की स्थिति बहुत साफ नहीं है, लेकिन नए प्रोजेक्ट में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सोशल मीडिया से जुड़े नए प्रयोग फायदेमंद हो सकते हैं। लव – प्रेम संबंध में बेवजह शक बढ़ सकता है। किसी बात को जरूरत से ज्यादा जानने की कोशिश रिश्ते में उलझन पैदा कर सकती है। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति में रुचि होगी, लेकिन स्थिति पूरी तरह साफ नहीं होगी। जल्द निष्कर्ष न निकालें। हेल्थ – खानपान में लापरवाही से पेट की परेशानी हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और हल्का भोजन लें। ध्यान या माइंडफुलनेस से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 7