संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई

Chhattisgarh Crimesसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है। परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को जेआर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 185 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई।

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए केंद्र पर प्रवेश, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश फेस आइडेंटिफिकेशन के जरिए होगा।

समय से पहले पहुंचने की अपील

बैठक में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।

प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। परीक्षा के सभी दिनों में केंद्र पर निर्धारित नियमों का पालन कराया जाएगा, ताकि परीक्षा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके।

हर साल 10 लाख से ज्यादा एस्पिरेंट्स परीक्षा देते हैं प्रीलिम्स

2025 में करीब 10 लाख से ज्यादा एस्पिरेंट्स ने एप्लिकेशन भरा था। जिनमें से 14,161 एस्पिरेंट्स प्रीलिम्स पास कर मेन्स तक पहुंचे। 2,736 को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 979 पदों के लिए फाइनल सिलेक्शन हुआ।

इससे पहले 2024 मे लगभग 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए और करीब 5.8 लाख प्रीलिम्स में शामिल हुए। 1,009 पदों पर सिलेक्शन हुआ। इसी तरह 2023 में करीब 13 लाख एप्लिकेशन आए और 1016 पदों पर फाइनल सिलेक्शन हुआ।

Exit mobile version