रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी और सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर के कीटशास्त्र पेपर लीक मामले में पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी और सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर के कीटशास्त्र पेपर लीक मामले में पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, पहले सेकंड ईयर के कीटशास्त्र का पेपर लीक होने का मामला सामने आया। जांच आगे बढ़ी तो फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी का पेपर लीक करने की बात भी सामने आई।

दुर्ग का प्रोफेसर इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसने प्रश्नपत्र वाले सीलबंद लिफाफे में छेद करने के लिए सुई और नुकीले उपकरण का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब ₹2,500 में एंडोस्कोपी करने वाला कैमरा खरीदा था। इसी कैमरे को लिफाफे में बने छोटे छेद से अंदर डालकर प्रश्नपत्र का वीडियो बनाया।

इसके बाद वीडियो से प्रश्नपत्र की सामग्री की नकल तैयार की गई और इसे अपने कॉलेज के छात्र अजय नायक समेत तीन छात्रों को ₹11 हजार में बेच दिया गया। बाद में पेपर सोशल मीडिया के जरिए आगे वायरल हो गया।

Exit mobile version