अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत कांकेर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesअवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत कांकेर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांदे थाना पुलिस ने 25 अगस्त को तोड़हुर गांव में कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 3.750 किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पानावार से तोड़हुर की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं। इसके बाद बांदे थाना पुलिस, BSF की जी ब्रांच और 94वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने तोड़हुर स्थित प्राथमिक शाला के सामने घेराबंदी की।

कुछ देर बाद मोटरसाइकिल से पहुंचे दोनों संदिग्धों को टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ।

दोनों के पास से मिला गांजा

पुलिस के अनुसार, कमल मंडल (37) के कब्जे से 2.230 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 1 लाख 11 हजार 500 रुपए है। उसके पास से 310 रुपए नकद और बिना नंबर प्लेट की होंडा लिवो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

वहीं, चिरंजीत मंडल (37) के पास से 1.520 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 76 हजार रुपए बताई गई है। उसके पास से 500 रुपए नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

इस तरह दोनों आरोपियों से कुल 3.750 किलो गांजा, 810 रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.73 लाख रुपए आंकी गई है।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिरंजीत मंडल और कमल मंडल के रूप में हुई है। दोनों पीव्ही-100 जयराम नगर, थाना बांदे क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने बांदे थाने में अपराध क्रमांक 68/2026 दर्ज कर NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।