एजुकेट गर्ल्स के सहयोग से प्रयोग संस्था जगायेगी वनांचल की बेटियों में शिक्षा की अलख

Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/ गरियाबंद।वनांचल की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल शुरू हुई है। एजुकेट गर्ल्स के सहयोग से प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा द्वारा बालिका शिक्षा प्रगति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
यह कार्यक्रम मैनपुर विकासखंड के 30 गांँवों और गरियाबंद विकासखंड के 15 गांँवों सहित कुल 45 गांवों में संचालित होगा।

Chhattisgarh Crimesक्या है योजना
संस्था द्वारा गांव में 14 से 29 वर्ष की ऐसी बालिकाओं और महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है। जो कक्षा 5 वीं पास हैं लेकिन10वीं अनुत्तीर्ण हैं या पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। गांव स्तर पर ही स्थानीय प्रेरक (शिक्षिका) का चयन कर सार्वजनिक स्थल पर रोजाना 3 घंटे पढ़ाई कराई जाएगी और पूरे साल तैयारी करवाकर उन्हें छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की परीक्षा दिलवाई जाएगी। इसके बाद उन्हें आगे की पढ़ाई और कौशल विकास में भी सहयोग किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बालिकाओं के लिए है।

वर्तमान में जागृति चरण जारी
वर्तमान में कार्यक्रम के जागृति चरण के तहत सोशल मैपिंग का कार्य प्रगति पर है। इसमें हितधारकों के सहयोग से गांँव का नजरी नक्शा तैयार किया जा रहा है।जिसमें पंचायत भवन,आंगनबाड़ी, रोड,पारा-मोहल्ला,नदी-नाला और संभावित शिक्षार्थियों की संख्या का चिन्हांँकन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर कविता नागेश, परमेश्वरी नेगी,मोहनी कश्यप, रमेश यदु तथा प्रयोग समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष सीताराम सोनवानी सचिव अरूण भाई कोसरिया और प्रोग्राम मैनेजर गरियाबंद राजेंद्र सिंह राजपूत के विशेष मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।गांँव स्तर पर सरपंच, उपसरपंच,पंच,मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,शिक्षक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और युवा-युवतियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।