छत्तीसगढ़ के बस्तर में शादीशुदा युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बस्तर में शादीशुदा युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप किया। युवक की पत्नी राखी में मायके गई थी, इसी दिन वह अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को घेर लेकर आया और रेप किया। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान बुधमन मौर्य (24), निवासी बागबहार डोंगरीपारा, नगर पंचायत बस्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।

पहले से जान-पहचान थी

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की आरोपी से पहले से जान-पहचान थी और दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता से प्यार करने और शादी करने का झांसा देकर उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद 29 जनवरी को बस्तर बागबहार स्थित काजू प्लाट ले जाकर उसके साथ रेप किया।

अगले दिन 30 जनवरी को भी आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को आरोपी की पत्नी राखी बांधने के लिए मायके गई थी। इसी दौरान आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बनाई टीम

पीड़िता की शिकायत पर 1 सितंबर को बस्तर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 1 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version