छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक ने नाबालिग से करीब 3 साल तक रेप किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक ने नाबालिग से करीब 3 साल तक रेप किया। पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से 27 अगस्त को कापू थाने में केस डायरी प्राप्त हुई। इसके आधार पर आरोपी दिनेश एक्का के खिलाफ धारा 64(2)(m) BNS और धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की वर्तमान उम्र 18 साल है। 24 अगस्त को उसने पेट में दर्द होने की बात कही। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल पत्थलगांव ले जाकर इलाज कराया गया। जांच में डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी और बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया।

3 साल तक पीड़िता से रेप का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिनेश एक्का (20) निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव, पिछले 3 साल से उसके गांव स्थित उसके मामा के घर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपी ने प्रेम प्रसंग की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, इसी वजह से वह गर्भवती हुई।

गांव में आया था आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात किए थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कापू थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी दिनेश एक्का को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version