नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं

Chhattisgarh Crimesनगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले अलग-अलग नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसकी सूची जारी की है।

कांग्रेस ने बड़े नगर निगमों की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। बीरगांव में डॉ. शिवकुमार डहरिया, भिलाई में धनेंद्र साहू और रिसाली में मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं भिलाई-चरौदा में विकास उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है।

बीरगांव: डॉ. शिवकुमार डहरिया

भिलाई: धनेन्द्र साहू

रिसाली: मोहन मरकाम

भिलाई-चरौदा: विकास उपाध्याय

5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में भी नियुक्तियां

कांग्रेस ने नगर निगमों के अलावा 5 नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनकी जिम्मेदारी संबंधित निकायों में पार्टी की चुनावी तैयारियों पर नजर रखने की होगी।

पर्यवेक्षक स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय करेंगे। साथ ही चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, स्थानीय समीकरण और संगठन की तैयारियों की जानकारी प्रदेश संगठन तक पहुंचाएंगे।

चुनाव से पहले संगठन को एक्टिव करने की तैयारी

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारकर संगठन को सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियों को गति देने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश करेगी।

Exit mobile version