
वहीं 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। रायगढ़ के धरमजयगढ़ में 10 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री तापमान राजनांदगांव में रहा। वहीं सबसे कम 21.4 डिग्री तापमान पेंड्रा रोड और दुर्ग में दर्ज किया गया।