
आदेश के तहत मनेंद्रगढ़ में संचालित अनुविभागीय अधिकारी, सेतु विभाग का कार्यालय बंद कर उसका सेटअप बैकुंठपुर स्थानांतरित किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कार्यालय का फर्नीचर और अन्य सामग्री ले जाने के लिए वाहन पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पार्षद और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया।
तहसीलदार के आश्वासन पर धरना खत्म
प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय को मनेन्द्रगढ़ से बैकुंठपुर ले जाने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों के विरोध के चलते सामान ले जाने की कार्रवाई रोक दी गई। इस दौरान मौके पर माहौल गरमाया रहा।
मामले में मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार विनीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल विरोध के बाद कार्यालय का सेटअप बैकुंठपुर ले जाने की प्रक्रिया रुकी हुई है।