अंबिकापुर से रायपुर होकर हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट आज से शुरू हो गई

Chhattisgarh Crimesअंबिकापुर से रायपुर होकर हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट आज से शुरू हो गई है। पहले दिन फ्लाइट तय समय पर अंबिकापुर पहुंची और दोपहर 2:05 बजे रायपुर के लिए रवाना हुई। पहले दिन अंबिकापुर से 19 यात्री रायपुर गए।

फ्लाइट सेवा शुरू होने के अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने एयपोर्ट में यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और एथलीट अनिमेष कुजूर भी पहली फ्लाइट से अंबिकापुर से रायपुर रवाना हुए।

DGCA से अनुमति मिलने के बाद एलायंस एयर ने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर-हैदराबाद फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। यह फ्लाइट रायपुर और जगदलपुर होकर हैदराबाद जाएगी। अंबिकापुर से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को रायपुर और जगदलपुर में रुकने के बाद हैदराबाद पहुंचने की सुविधा मिलेगी।।

अंबिकापुर से रायपुर और जगदलपुर होते हुए हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। पहले यह फ्लाइट रायपुर से हैदराबाद के बीच चल रही थी। अब इसे अंबिकापुर तक बढ़ाया गया है।

फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, हैदराबाद से विमान सुबह 9:30 बजे रवाना होकर जगदलपुर और रायपुर होते हुए दोपहर 1:20 बजे अंबिकापुर पहुंचेगा। अंबिकापुर से यह दोपहर 2:05 बजे रवाना होगा। इसके बाद दोपहर 3:05 बजे रायपुर, शाम 4:25 बजे जगदलपुर और शाम 6:10 बजे हैदराबाद पहुंचेगा।दरिमा एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन एलायंस एयर की फ्लाइट में केवल रायपुर तक की बुकिंग हुई। विमानन कंपनी की वेबसाइट में तकनीकी खामियों के कारण अंबिकापुर से सीधे हैदराबाद की टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही है। कंपनी ने जल्द ही तकनीकी खामियां दूर करने की बात कही है।

Exit mobile version