कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री और परिवहन के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा

  Chhattisgarh Crimesकांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री और परिवहन के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी स्कूटी से शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब के 40 पौवा जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 4 हजार रुपए आंकी गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन चालक को रोका और पूछताछ की।आरोपी ने अपना नाम दिनेश साहू (40), निवासी तेलगरा, थाना चारामा बताया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।

40 पौवा शराब और स्कूटी जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने दिनेश साहू के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा के 40 पौवा बरामद किए। इनकी कीमत करीब 4 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 8132 भी जब्त कर ली है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version