बेमेतरा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबेमेतरा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 पौवा देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जब्त शराब की कुल मात्रा 7,200 एमएल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4,200 रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि खुडमुड़ी से बहेरा रोड पर मां अन्नपूर्णा मिनी राइस मिल के पास एक व्यक्ति दोपहिया मोपेड से अवैध शराब लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। उसकी पहचान शिव कुमार पारधी (33), निवासी बहेरा के रूप में हुई।

40 पौवा शराब बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी और अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस मोपेड क्रमांक CG 25 F 0122 भी जब्त की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है।

आबकारी एक्ट के तहत केस

शराब और वाहन को मिलाकर पुलिस ने कुल 14,200 रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी शिव कुमार पारधी के खिलाफ सिटी कोतवाली बेमेतरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा सहित सिटी कोतवाली और साइबर सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version