शनिवार, 26 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं

Chhattisgarh Crimesशनिवार, 26 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और टारगेट समय से पहले पूरा होगा। मिथुन राशि वालों को प्रमोशन, अवॉर्ड या पब्लिक अप्रिसिएशन मिलने के योग हैं।

कन्या राशि के क्रिएटिव कामों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। मकर राशि वालों के लिए करियर में स्थिरता और सीनियर पद की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कुंभ राशि वालों को डिजिटल, रिसर्च या टेक्नोलॉजी से जुड़े काम में नया मौका मिल सकता है। मीन राशि वालों के लिए बेहतर पैकेज या बड़े क्लाइंट से लॉन्ग टर्म डील के संकेत हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – द चैरियट किसी निजी लक्ष्य को पूरा करने का इरादा मजबूत होगा। घर में वाहन या यात्रा से जुड़ा फैसला हो सकता है। कोई जरूरी काम समय से पहले पूरा करने का दबाव रहेगा। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आपके विरोधी भी आपकी दृढ़ता को स्वीकार करेंगे।

करियर- सेल्स, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और एडमिन से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई टारगेट समय से पहले पूरा होगा और बॉस आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस में नया रूट या डिस्ट्रीब्यूशन चैनल फायदा देगा। लव- रिश्ते में पहल बढ़ेगी। पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात महत्वाकांक्षी व्यक्ति से हो सकती है। जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने से बचें। हेल्थ- लगातार भागदौड़ से मानसिक थकान बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम और हल्की एक्सरसाइज करें। लकी कलर- क्रिमसन, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

वृष – द हायरोफैंट परिवार में धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार से जुड़ा काम पूरा करना पड़ेगा। घर के पुराने दस्तावेज या रिकॉर्ड व्यवस्थित होंगे। सामाजिक दायरे में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।

करियर- शिक्षा, कानून, बैंकिंग, सरकारी सेवा और संस्थागत कामों में स्थिर प्रगति होगी। ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी सीनियर की सलाह उपयोगी रहेगी। कंपनी की पॉलिसी में बदलाव की जानकारी भी मिल सकती है। लव- रिश्ते में गंभीरता बढ़ेगी। सिंगल लोगों को परिवार के माध्यम से किसी व्यक्ति से परिचय हो सकता है। विवाहित लोग पारिवारिक जिम्मेदारियां मिलकर निभाएंगे। हेल्थ- गले में खराश हो सकती है। गर्म पेय लें, पर्याप्त आराम करें और देर रात तक काम करने से बचें। लकी कलर- आइवरी, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – सिक्स ऑफ वांड्स पुराने प्रयासों की सराहना मिल सकती है। सामाजिक पहचान बढ़ेगी और किसी कार्यक्रम में सम्मान भी मिल सकता है। रुकी बातचीत आपके पक्ष में खत्म होगी। ऑनलाइन या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपकी पहुंच बढ़ सकती है।

करियर- करियर में पहचान मिलने का समय है। प्रमोशन, अवॉर्ड या सार्वजनिक तारीफ मिलने की संभावना है। सेल्स और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। इंटरव्यू में आपकी प्रोफाइल मजबूत रहेगी और बिजनेस में ब्रांड की पहचान बढ़ेगी। लव- रिश्ते में आत्मविश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपकी उपलब्धियों से प्रभावित होगा। जीवनसाथी आपकी सफलता को सेलिब्रेट करेगा। हेल्थ- पैरों में भारीपन या हल्का सिरदर्द हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी करें। लकी कलर- गोल्डन येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

कर्क – फाइव ऑफ पेंटाकल्स पुराने खर्च या आर्थिक जिम्मेदारी पर ध्यान देना होगा। घर की किसी चीज की अचानक मरम्मत करवानी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत होगी। खर्चों की प्राथमिकता तय करने से तनाव कम होगा।

करियर- नौकरी में सैलरी या भुगतान को लेकर चिंता रह सकती है। किसी पेमेंट में देरी संभव है। बिजनेस करने वाले स्टॉक खरीदने से पहले कैश फ्लो जरूर देखें। नौकरी तलाश रहे लोगों को तुरंत नतीजा न मिले तो भी प्रयास जारी रखें। लव- रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा की जरूरत बढ़ेगी। पार्टनर से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर निराशा हो सकती है। अपनी जरूरतें खुलकर बताएं। हेल्थ- थकान, कमजोरी या हाथ-पैर ठंडे महसूस हो सकते हैं। भोजन समय पर करें और पर्याप्त आराम लें। लकी कलर- ब्लू, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – थ्री ऑफ कप्स घर में मेहमान आ सकते हैं और लंबे समय बाद किसी परिचित से मुलाकात होगी। सोशल मीडिया से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी कार्यक्रम के लिए खरीदारी होगी। पुरानी दोस्ती फिर सक्रिय हो सकती है।

करियर- इवेंट मैनेजमेंट, मीडिया, हॉस्पिटैलिटी और क्रिएटिव फील्ड में नए संपर्क बनेंगे। किसी सहकर्मी की सिफारिश काम आएगी। बिजनेस में रेफरल से ग्राहक बढ़ सकते हैं। लव- प्रेम जीवन में खुशी और सहजता रहेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात दोस्तों के जरिए हो सकती है। विवाहित लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में साथ अच्छा समय बिताएंगे। हेल्थ- बाहर का ज्यादा खाना गैस या पेट भारी होने की वजह बन सकता है। भोजन संतुलित रखें। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

कन्या – द एम्प्रेस किसी महिला रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में छोटा आयोजन होगा। अपनी पसंद की कोई चीज खरीदने का मन बनेगा। क्रिएटिविटी की वजह से घर और निजी जीवन में अच्छा बदलाव ला पाएंगे।

करियर- डिजाइन, फैशन, फूड, शिक्षा, ब्यूटी और कंटेंट से जुड़े लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। आपकी क्रिएटिव प्रेजेंटेशन प्रभाव डालेगी। बिजनेस में पैकेजिंग बदलने से फायदा हो सकता है। किसी हॉबी को इनकम सोर्स बनाने का विचार भी मजबूत होगा। लव- रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात आकर्षक और संवेदनशील व्यक्ति से हो सकती है। विवाहित लोगों में केयर और सहयोग बढ़ेगा। हेल्थ- त्वचा में संवेदनशीलता या शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है। अपने लिए थोड़ा समय निकालें। लकी कलर- रोज पिंक, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

तुला – टू ऑफ स्वोर्ड्स परिवार में दो लोगों की अलग-अलग राय सामने आ सकती है। घर से जुड़ी खरीदारी कुछ समय के लिए टल सकती है। किसी मैसेज या ईमेल का जवाब सोच-समझकर दें। पूरी जानकारी मिलने तक जल्दबाजी में फैसला न करें।

करियर- नौकरी बदलने और मौजूदा भूमिका में बने रहने के बीच उलझन हो सकती है। किसी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पहले सभी शर्तें पढ़ें। सीनियर की सलाह लें, लेकिन अपने लंबे समय के लक्ष्य को प्राथमिकता दें। लव- किसी मुद्दे पर स्पष्टता की जरूरत होगी। पति-पत्नी के बीच भविष्य की योजना को लेकर अलग राय हो सकती है। शांत बातचीत से स्थिति साफ होगी। हेल्थ- लगातार स्क्रीन देखने से आंखों और दिमाग पर दबाव बढ़ सकता है। नियमित ब्रेक लें। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – एट ऑफ कप्स लंबे समय से असंतोष दे रही किसी स्थिति से दूरी बनाने का फैसला हो सकता है। प्राथमिकताएं बदलेंगी और नई रुचि विकसित होगी। काम और निजी जीवन के बीच नया संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।

करियर- करियर की दिशा बदलने का विचार मजबूत होगा। मौजूदा नौकरी से संतुष्टि नहीं है तो नई संभावना खोजेंगे। बिजनेस करने वाले कम फायदा देने वाली सर्विस बंद कर सकते हैं। नई स्किल सीखना भविष्य में मदद करेगा। लव- रिश्ते में भावनात्मक दूरी पर गंभीरता से विचार होगा। पुराने संबंध से संतुष्टि नहीं है तो आगे की दिशा साफ करने की जरूरत होगी। ईमानदार बातचीत जरूरी रहेगी। हेल्थ- सुस्ती महसूस हो सकती है। हल्की आउटडोर एक्टिविटी और क्रिएटिव काम मन को बेहतर रखेंगे। लकी कलर- प्लम, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

धनु – द स्ट्रेंथ किसी मुश्किल पारिवारिक स्थिति को शांत तरीके से संभाल पाएंगे। आपकी नरम भाषा से कठिन व्यक्ति भी प्रभावित होगा। किसी निजी डर पर जीत हासिल करने का आत्मविश्वास मिलेगा। भावनाओं पर कंट्रोल रखकर लिया फैसला लंबे समय तक फायदा देगा।

करियर- लीडरशिप की परीक्षा होगी। मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स, शिक्षा और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों की क्षमता सामने आएगी। मुश्किल क्लाइंट को शांत तरीके से संभालने पर सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे। लव- रिश्ते में धैर्य और गहराई बढ़ेगी। संवेदनशील विषय पर शांत बातचीत होगी। सिंगल लोग आकर्षण के बावजूद जल्दबाजी नहीं करेंगे। हेल्थ- शारीरिक क्षमता अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा वर्कआउट से मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। स्ट्रेचिंग और आराम जरूरी रहेगा। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

मकर – टेन ऑफ पेंटाकल्स घर में प्रॉपर्टी, विरासत या लंबे समय की बचत पर चर्चा हो सकती है। पुराने निवेश से फायदा मिलने की जानकारी मिल सकती है। बड़ी खरीदारी या घर के नवीनीकरण की योजना बनेगी। कोई पारिवारिक दस्तावेज महत्वपूर्ण साबित होगा।

करियर- करियर में लंबे समय की स्थिरता बढ़ेगी। पारिवारिक बिजनेस, रियल एस्टेट, बैंकिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर में फायदा हो सकता है। सीनियर पद पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट को लेकर भी ठोस फैसला हो सकता है। लव- रिश्ते में कमिटमेंट मजबूत होगा। विवाहित लोग घर, प्रॉपर्टी या भविष्य की फैमिली प्लानिंग पर चर्चा कर सकते हैं। सिंगल लोगों को परिवार के जरिए गंभीर रिश्ता मिल सकता है। हेल्थ- शरीर में भारीपन या कमर में दर्द हो सकता है। नियमित वॉक और संतुलित भोजन रखें। लकी कलर- फॉरेस्ट ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – द स्टार किसी पुराने सपने को फिर मौका मिल सकता है। घर में अच्छी खबर से माहौल बेहतर होगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपकी प्रतिभा को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। छोटी यात्रा भी मन को तरोताजा कर सकती है।

करियर- डिजिटल मीडिया, रिसर्च, डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सोशल सेक्टर से जुड़े लोगों को नया मौका मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रोफेशनल संपर्क बनेगा। बिजनेस की ऑनलाइन ऑडियंस बढ़ सकती है। लव- रिश्ते में उम्मीद और भावनात्मक शांति बढ़ेगी। सिंगल लोगों को दूर रहने वाले व्यक्ति से अच्छा कनेक्शन मिल सकता है। पार्टनर आपके निजी लक्ष्य को सपोर्ट करेगा। हेल्थ- ज्यादा डिजिटल काम से आंखों में ड्रायनेस या गर्दन में तनाव हो सकता है। खुली हवा में समय बिताएं। लकी कलर- केसरिया, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

मीन – किंग ऑफ पेंटाकल्स व्यावहारिक सोच मजबूत होगी। घर में महंगी वस्तु या संपत्ति से जुड़ा फैसला हो सकता है। लंबे समय की बचत के लिए नई योजना बनेगी। किसी व्यक्ति को आपकी विशेषज्ञता की जरूरत पड़ सकती है। जल्द फायदा लेने के बजाय स्थायी नतीजों पर ध्यान दें।

करियर- फाइनेंस, मैनेजमेंट, रियल एस्टेट, बैंकिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। सीनियर पद या बेहतर पैकेज की चर्चा होगी। बिजनेस करने वालों की किसी बड़े क्लाइंट से लॉन्ग टर्म डील हो सकती है। लव- रिश्ते में भरोसा और सुरक्षा बढ़ेगी। विवाहित लोग भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग साथ करेंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात स्थिर और जिम्मेदार व्यक्ति से हो सकती है। हेल्थ- पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। शाम को वॉक और हल्का भोजन फायदेमंद रहेगा। लकी कलर- मैजेंटा, लकी नंबर- 6