रविवार, 27 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं

Chhattisgarh Crimesरविवार, 27 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों की किसी क्लाइंट से लंबे समय की डील हो सकती है। मिथुन राशि वालों को पुराने प्रोजेक्ट से जुड़ी सकारात्मक अपडेट मिल सकती है। नई भूमिका या आगे की जिम्मेदारी को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है।

तुला राशि के लोगों को लंबे समय से रुका जवाब या स्वीकृति मिल सकती है। धनु राशि वालों के लिए नया क्लाइंट या जॉइंट प्रोजेक्ट फायदेमंद रहेगा। मकर राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने की स्थिति बनेगी। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी से जुड़ी चर्चा आगे बढ़ सकती है। आने वाले काम के लिए तैयारी फायदेमंद रहेगी। कुंभ राशि वालों को नए प्रोजेक्ट, भूमिका या बिजनेस आइडिया की योजना बन सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – ऐस ऑफ पेंटाकल्स कोई नया व्यावहारिक मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय से बन रही योजना अब वास्तविक रूप ले सकती है। पैसों से जुड़ा छोटा लेकिन ठोस फायदा मिलने के संकेत हैं। घर की जरूरी खरीदारी भी पूरी हो सकती है। कोई नया ऑफर या प्रस्ताव भविष्य में बेहतर अवसर का रास्ता खोलेगा।

करियर- मैनेजमेंट आपके व्यावहारिक सोचने के तरीके पर ध्यान देगा। आर्थिक फायदे से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। किसी क्लाइंट के साथ लंबे समय का कॉन्ट्रैक्ट बनने की संभावना है। अपनी स्किल और अनुभव साफ तरीके से सामने रखें और किसी ऑफर की वास्तविक शर्तें जरूर समझें। लव- रिश्ते में स्थिरता बढ़ेगी। सिंगल लोगों को भरोसेमंद व्यक्ति आकर्षित कर सकता है। सिर्फ अट्रैक्शन नहीं, भावनात्मक सुरक्षा भी महत्वपूर्ण रहेगी। छोटी-सी केयर रिश्ते में गर्माहट बढ़ाएगी। हेल्थ- पर्याप्त पानी पिएं और स्क्रीन के बीच छोटे ब्रेक लेते रहें। अच्छी नींद और नियमित रूटीन एनर्जी बनाए रखेंगे। लकी कलर- सेज ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

वृष – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स किसी मामले को भावनाओं से अलग होकर समझना होगा। आप साफ सीमाएं तय करेंगे और गैरजरूरी उलझनों से दूरी बनाएंगे। किसी पुराने सवाल का जवाब तर्क और तथ्यों के जरिए मिल सकता है। जरूरी दस्तावेज और मैसेज दोबारा जांच लें।

करियर- मीटिंग में अपनी बात साफ रखना जरूरी होगा। एडिटिंग, रिसर्च, कानून, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। किसी रिपोर्ट या फाइल की छोटी बातों पर भी ध्यान दें। सीनियर की सलाह आगे की रणनीति सुधारने में मदद करेगी। लव- रिश्ते में साफ बातचीत जरूरी रहेगी। कोई पुरानी बात परेशान कर रही है तो शांत तरीके से सामने रखें। थोड़ी दूरी को तुरंत नकारात्मक न मानें और एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस दें। हेल्थ- नींद का रूटीन सुधारें और ज्यादा कैफीन से बचें। हल्की वॉक और ब्रीदिंग एक्सरसाइज तनाव कम करेगी। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द वर्ल्ड लंबे समय से चल रहा कोई प्रयास पूरा हो सकता है। दूर की जगह से अच्छी खबर मिलेगी। यात्रा, पढ़ाई या इंटरनेशनल संपर्क से जुड़ा मामला महत्वपूर्ण हो सकता है। पुराने काम को बड़े मंच पर पेश करने का मौका भी मिलेगा।

करियर- इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या नए मार्केट से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। पुराने प्रोजेक्ट को फाइनल अप्रूवल मिलने की संभावना है। नई भूमिका को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी। अपनी उपलब्धियों को व्यवस्थित तरीके से सामने रखें। लव- पार्टनर के साथ यात्रा या खास कार्यक्रम की योजना बन सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में संपर्क मजबूत होगा। सिंगल लोगों की मुलाकात दूसरे शहर या ऑनलाइन माध्यम से किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। हेल्थ- हल्की एक्सरसाइज करें और लगातार व्यस्त रहने के बीच मानसिक आराम के लिए समय निकालें। लकी कलर- सनफ्लावर येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

कर्क – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज तुरंत नतीजे पाने के बजाय लंबे समय के फायदे पर ध्यान देना बेहतर होगा। जिस काम में समय और पैसा लगाया है, उसका परिणाम धीरे-धीरे सामने आएगा। किसी पुराने निवेश या निजी योजना की समीक्षा भी कर सकते हैं।

करियर- काम की प्रगति धीमी लग सकती है, लेकिन आधार मजबूत रहेगा। मैनेजर से लक्ष्य और अपेक्षाओं पर साफ बातचीत करें। फाइनेंस, कृषि, रिसर्च और लंबी अवधि की योजनाओं से जुड़े कामों में धैर्य रखना जरूरी होगा। लव- रिश्ते की असली स्थिति समझने का समय है। पार्टनर के प्रयास सिर्फ बातों से नहीं, व्यवहार से भी देखें। पुराने कनेक्शन में धीरे-धीरे बातचीत बढ़ सकती है। हेल्थ- पैरों या घुटनों में हल्का तनाव महसूस हो सकता है। ज्यादा देर खड़े रहने और लगातार यात्रा से बचें। लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

सिंह – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स दिन की रफ्तार तेज रहेगी और कुछ मामलों में तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। किसी पुराने मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देना होगा। जल्दबाजी में बोलने के बजाय सोचकर प्रतिक्रिया दें, इससे विवाद से बच पाएंगे।

करियर- अचानक अर्जेंट प्रोजेक्ट या छोटी डेडलाइन वाला काम मिल सकता है। इंटरव्यू या मीटिंग भी अचानक तय हो सकती है। ईमेल और जरूरी डॉक्यूमेंट भेजने से पहले जांच लें। तेज काम के साथ संतुलित व्यवहार जरूरी होगा। लव- रिश्ते में बातचीत तेज हो सकती है। आकर्षण बना रहेगा, लेकिन भावनाओं में आकर जवाब देने से स्थिति बिगड़ सकती है। मैसेज भेजने से पहले सोच लें। हेल्थ- अनियमित भोजन और ज्यादा कैफीन से एनर्जी प्रभावित हो सकती है। पर्याप्त नींद और हल्की एक्सरसाइज रखें। लकी कलर- पिजन ग्रे, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

कन्या – द हर्मिट कुछ समय अकेले रहकर जरूरी बातों पर विचार करना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई, लेखन या किसी खास विषय पर गहराई से सोच पाएंगे। हर सलाह मानने के बजाय अपनी समझ पर भी भरोसा रखें।

करियर- रिसर्च, अकादमिक, लेखन और टेक्निकल एनालिसिस से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। किसी सीनियर से व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलेगा। अपनी स्किल बेहतर करने पर ध्यान दें। लव- रिश्ते में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन इसे तुरंत नकारात्मक न मानें। पार्टनर को स्पेस देने से संबंध संतुलित रहेगा। नया रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। हेल्थ- ज्यादा सोचने से नींद प्रभावित हो सकती है। मेडिटेशन, शांत संगीत और हल्की वॉक करें। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

तुला – एट ऑफ वांड्स लंबे समय से रुका मैसेज, जवाब या अप्रूवल अचानक मिल सकता है। यात्रा की योजना बनेगी या दूर की जगह से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। सही समय पर लिया छोटा फैसला आगे बड़ा फायदा दे सकता है।

करियर- कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में तेजी आएगी। कॉल, ईमेल और मीटिंग लगातार चल सकती हैं। किसी मौके पर तुरंत जवाब देना जरूरी होगा। डिजिटल नेटवर्किंग से उपयोगी संपर्क बनेंगे। लव- प्रेम जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव होगा। पार्टनर की तरफ से कोई महत्वपूर्ण मैसेज, सरप्राइज या आउटिंग प्लान मिल सकता है। दूर रहने वाले व्यक्ति से बातचीत बढ़ेगी। हेल्थ- तेज रूटीन में शरीर को ब्रेक देते रहें। लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठें। लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – द एम्परर किसी मामले में जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आर्थिक फैसलों में स्पष्ट नियम और सीमाएं बनाना फायदेमंद रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह भी उपयोगी साबित होगी।

करियर- मैनेजमेंट या प्रशासन से जुड़ा महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें ध्यान से पढ़ें। सीनियर आपके फैसले लेने के तरीके को परख सकते हैं। मजबूत प्लानिंग मुश्किल कामों को आसान बनाएगी। लव- रिश्ते में सुरक्षा और भरोसा महत्वपूर्ण रहेगा। सिर्फ भावनाओं नहीं, जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होगी। जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करने से बचें। हेल्थ- नियमित स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज करें। काम के बीच आराम भी जरूरी रहेगा। लकी कलर- ऑलिव, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

धनु – टू ऑफ कप्स किसी व्यक्ति के साथ समझ और तालमेल बढ़ेगा। पुरानी नाराजगी खत्म करने का मौका मिलेगा। किसी साझेदारी पर गंभीर बातचीत हो सकती है। सही व्यक्ति के साथ सहयोग भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

करियर- जॉइंट प्रोजेक्ट, नए क्लाइंट या पार्टनरशिप से काम आगे बढ़ेगा। टीमवर्क से प्रोजेक्ट जल्दी पूरा हो सकता है। किसी एग्रीमेंट से पहले जिम्मेदारियां साफ कर लें। लव- खुली बातचीत से रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। सिंगल लोगों को परिचित के जरिए नया कनेक्शन मिल सकता है। गंभीर कमिटमेंट पर बातचीत आगे बढ़ सकती है। हेल्थ- पर्याप्त पानी पिएं और भोजन के बीच ज्यादा अंतर न रखें। नियमित वॉक फायदेमंद रहेगी। लकी कलर- आइवरी, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

मकर – द सन मेहनत के साफ नतीजे मिलने का समय है। घर में अच्छी खबर या किसी उपलब्धि की वजह से खुशी रहेगी। रुका काम फिर तेजी से आगे बढ़ सकता है। लोगों के बीच आपकी सकारात्मक पहचान भी मजबूत होगी।

करियर- प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन से फायदा मिल सकता है। आपकी विजिबिलिटी बढ़ेगी और सीनियर से अच्छा फीडबैक मिलेगा। मीडिया, शिक्षा, पब्लिक डीलिंग और लीडरशिप से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। लव- रिश्ते में खुशी और खुलापन बढ़ेगा। पार्टनर के साथ आउटिंग या खास प्लान बन सकता है। पुरानी उदासी कम होगी और भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- गर्म मौसम में पानी पर्याप्त पिएं। आंखों को स्क्रीन से बीच-बीच में आराम दें। लकी कलर- एम्बर, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – ऐस ऑफ वांड्स किसी नई शुरुआत का मौका मिलेगा। पुरानी दिनचर्या बदलने और अपने आइडिया पर काम शुरू करने की इच्छा बढ़ेगी। अचानक मिला अवसर आपकी दिशा बदल सकता है। अब सिर्फ योजना बनाने के बजाय पहला कदम उठाना जरूरी होगा।

करियर- नया प्रोजेक्ट, भूमिका या बिजनेस आइडिया सामने आ सकता है। स्टार्टअप, क्रिएटिव फील्ड, टेक्नोलॉजी और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। इंटरव्यू या पिच में आत्मविश्वास फायदा देगा। लव- रिश्ते में नई ताजगी आएगी। किसी परिचित के साथ बातचीत का तरीका बदल सकता है। पार्टनर के साथ नई एक्टिविटी नजदीकी बढ़ाएगी। हेल्थ- पर्याप्त पानी पिएं और लगातार स्क्रीन देखने से बचें। सुबह हल्की स्ट्रेचिंग करें। लकी कलर- खाकी, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

मीन – टेम्परेंस अलग-अलग जिम्मेदारियों के बीच बेहतर संतुलन बना पाएंगे। घर और काम दोनों को संभालने की कोशिश सफल होगी। किसी व्यक्ति से मतभेद धीरे-धीरे कम हो सकते हैं। जल्दी नतीजा पाने के बजाय स्थिर गति रखें।

करियर- दो बड़ी जिम्मेदारियां साथ संभालनी पड़ सकती हैं। टीम में मतभेद होने पर आपकी मध्यस्थता काम आएगी। मैनेजमेंट आपकी शांत कार्यशैली को महत्व देगा। जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें। लव- छोटी असहमति बिना बड़े विवाद के सुलझ जाएगी। सिंगल लोगों को शांत और संवेदनशील व्यक्ति पसंद आ सकता है। पुराने अनुभवों की तुलना नए रिश्ते से न करें। हेल्थ- पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। ज्यादा मसालेदार खाना कम करें और आराम व एक्टिविटी में संतुलन रखें। लकी कलर- सॉफ्ट पिंक, लकी नंबर- 6