खलियाभांटा में 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों की सूचना पर मौके के लिए रवाना हुई पुलिस

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत खलियाभांटा गांव में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।
मृतक युवक की पहचान ईश्वर मरकाम के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक घर से बाहर गया था, जिसके बाद उसकी मौत की सूचना सामने आई।
परिजनों ने घटना की जानकारी देवभोग थाना पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले में जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
पुलिस जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।