
परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरों के साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के जरिए बच्चों और उनकी माताओं के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।
कन्या भोज का भी आयोजन
कार्यक्रम में कन्या पूजन कर कन्याओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही कन्या भोज का आयोजन भी होगा। परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं को त्योहार की परंपराओं से जोड़ने और उनके साथ खुशियां साझा करने का प्रयास किया जाएगा।