
दरअसल, टीआई निलेश पांडेय को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम जाली संवरापारा निवासी भंवर सिंह नेताम (45) अपने चाचा चैतराम के मकान में गांजा बड़ी मात्रा में खेप छिपाकर रखा है, जिसे आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में है। खबर मिलते ही उन्होंने एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह से मार्गदर्शन लेकर संदेही के घर पर दबिश दी।
प्लास्टिक बोरी में धान की ढेर में छिपाया था गांजा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भंवर सिंह नेताम के घर की तलाशी ली। इस दौरान उसके चाचा के घर की भी जांच की, तब वहां एक कमरे में बने प्लेटफॉर्म के नीचे धान की बोरियों के बीच प्लास्टिक बोरी में गांजा मिला। इसमें कुल 8 पैकेट मिले, जिनमें 8.185 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख 9 हजार रुपए बताई जा रही है।