खरीपथरा मार्ग पर जर्जर रपटा, बाहर निकले लोहे के सरिये; दुर्घटना की आशंका

Chhattisgarh Crimes युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। अमलीपदर से खरीदारी जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अमलीपदर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित रपटा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

जर्जर रपटा में जगह-जगह लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है।

इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क और रपटा की मरम्मत कराए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Exit mobile version