शोभा में शिक्षा का उत्सव शाला प्रवेश पर मेधावी बच्चे सम्मानित, संजय नेताम बोले,लक्ष्य बनाओ, सफलता पाओ शिक्षा से बदलेगी तस्वीर शोभा संकुल में शाला प्रवेश उत्सव, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम मैनपुर।विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के राजापड़ाव क्षेत्र स्थित ग्राम शोभा में बुधवार 24 जून को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व माध्यमिक शाला शोभा में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम की अध्यक्षता एवं शोभा पंचायत के सरपंच घनश्याम मरकाम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। शोभा संकुल अंतर्गत सभी प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं के सैकड़ों विद्यार्थियों,शिक्षकों, आंँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पालकों ने उत्साह से भाग लिया।

मेधावी छात्रों का सम्मान
इस अवसर पर कक्षा 5वीं एवं 8वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो, पेन एवं कॉपी भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
मुख्य अतिथि का संदेश
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुत अनमोल होता है। यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो उसे अवश्य पूरा किया जा सकता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के लिए हमेशा सजग रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

सरपंच घनश्याम मरकाम ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही गांँव के विकास की कुंजी है। राजापड़ाव का हर बच्चा पढ़ेगा तो क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य
नवप्रवेशी बच्चों का शाला में तिलक-आरती कर स्वागत करना, उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर अन्य बच्चों को प्रेरित करना था।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पालक समिति अध्यक्ष भैयालाल नेताम, व्याख्याता सुमनलाल साहू, ईश्वर सिंह नेताम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शैलेन्द्री मरकाम, शिवबती मरकाम, संकुल समन्वयक भूपेंद्र देवांगन, राहुल निर्मलकर, तुलसी राम, रोहेन्द्र पटेल, चुन्नू लाल नेगी,नीतू पहरी, डी.के. वर्मा,डोलेश्वर साहू, केशव निषाद,यमुना प्रसाद जोशी, गणपत साहू, मो.यूसुफ खान, नरेंद्र पटेल, डोमार पटेल, भगवान सिंह, बिंदाबाई, कुंतीबाई नेताम, मनोज जगत, मंगऊ राम, अयनु राम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पालक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।