धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व पर बाजारों में भीड़, ट्रैफिक जाम और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने हाईटेक व्यवस्था की है।
अब ITMS कैमरों, गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा और ड्रोन कैमरों की मदद से प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी।
कहीं जाम लगने या वाहनों की रफ्तार धीमी होने पर कंट्रोल रूम से ग्राउंड टीम और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को अलर्ट किया जाएगा।
त्योहारों के दौरान सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों, संकरे रास्तों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
रेड पैच दिखते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
यातायात कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे ITMS कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। गूगल मैप्स पर दिखने वाले रेड और येलो ट्रैफिक पैच से भी वाहनों के दबाव का पता लगाया जाएगा।
किसी मार्ग पर जाम या बॉटलनेक की स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम से वायरलेस के जरिए संबंधित सेक्टर प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी जाएगी।
संकरे बाजारों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इससे ट्रैफिक की स्थिति देखने और जाम की वजह पहचानने में मदद मिलेगी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित करेगी और जाम खुलवाएगी।
रेड पैच दिखते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
यातायात कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे ITMS कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही गूगल मैप्स पर दिखने वाले रेड और येलो ट्रैफिक पैच से भी वाहनों के दबाव का पता लगाया जाएगा।
किसी मार्ग पर जाम या बॉटलनेक की स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम वायरलेस के जरिए संबंधित सेक्टर प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम को सूचना देगा।
संकरे बाजारों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इससे ट्रैफिक की स्थिति देखने और जाम की वजह पहचानने में मदद मिलेगी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित करेगी और रास्ता खुलवाएगी।