नकटी क्षेत्र में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए जारी बेदखली नोटिस के बीच प्रभावित ग्रामीणों को फिलहाल राहत मिली है। शनिवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों, राजस्व और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें सहमति बनी कि पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था तय होने तक किसी भी परिवार को बेदखल नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने नोटिस मिलने के बाद की स्थिति सांसद को बताई। इस पर अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर किसी जरूरतमंद परिवार को बेघर करना सरकार की मंशा नहीं है।
इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर न्यायपूर्ण समाधान निकाला जाएगा। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि पूरी प्रक्रिया में मानवीय दृष्टिकोण रखा जाए और प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद हो। जिन परिवारों के पास दूसरा घर नहीं है, उनके पुनर्वास की जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं जिनके पास वैकल्पिक आवास हैं, उनसे परियोजना में सहयोग की अपील की गई।जमीन भी तैयार, टावर लगाने का कर रहे प्रयास नरहरपुर तहसीलदार पुष्पराज पात्र ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से कामकाज प्रभावित होते हैं। गांव के लोग जमीन देने तैयार हैं। यहां टावर लगवाने प्रयास किया जा रहा है।