राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है

Chhattisgarh Crimes राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई है। इनमें ASI, SI, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

आदेश के तहत सभी को नई जगह पदस्थ किया गया है। तबादलों में खमतराई, डीडी नगर, सिविल लाइन, आमानाका, खम्हारडीह, सरस्वती नगर, गुढ़ियारी, कोतवाली, टिकरापारा, तेलीबांधा और राजेंद्र नगर सहित कई थाने शामिल हैं। इसके अलावा महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में भी नई तैनाती की गई है।

Exit mobile version