
आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इस घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।यह दुकान महेन्द्र सुराना की बताई गई है। कॉटन सेंटर के भीतर रुई, कपड़े और गद्दे का सामान रखा हुआ था। आग लगने के बाद इन सामानों से काफी धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
स्थानीय युवाओं ने भी की मदद
दमकलकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं ने भी आग पर काबू पाने में मदद की। युवाओं ने गोदाम से जले हुए कपड़े और रुई बाहर निकाली, ताकि आग बुझाने में मदद मिल सके।
आग लगने का कारण और नुकसान स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, इसकी जांच की जाएगी। कॉटन सेंटर में हुए आर्थिक नुकसान का भी अभी आकलन नहीं हुआ है। दमकल और पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।