दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में चौथी रेल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा

Chhattisgarh Crimesदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में चौथी रेल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके चलते दाधापारा-बिल्हा रेलखंड के मोहभट्टा रेलवे फाटक को कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान फाटक से सड़क वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

रेलवे समपार क्रमांक 372 (किमी 732/9-11) मोहभट्टा गेट पर चौथी रेल लाइन बिछाने का काम होना है। इसके लिए 4 नवंबर 2026, बुधवार की रात 10 बजे से 5 नवंबर, गुरुवार की सुबह 4 बजे तक फाटक बंद रहेगा।

6 घंटे तक बंद रहेगी आवाजाही

फाटक बंद रहने के दौरान सड़क वाहनों को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इस वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। रेलवे ने लोगों से तय समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

दूसरे रास्ते से करें आवागमन

रेलवे ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि फाटक बंद रहने के दौरान आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। इससे उन्हें रास्ते में रुकना नहीं पड़ेगा।